वाराणसी। किसानों को निर्धारित दर पर समय से उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने हेतु गुरुवार को संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मंडल शैलेंद्र कुमार द्वारा जनपद के विकास खंड सेवापुरी अंतर्गत संचालित साधन सहकारी समिति ठठरा तमाचाबाद एवं विकास खंड आराजीलाइन के अंतर्गत मिर्जामुराद साधन सहकारी समिति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय दोनों समितियां रोस्टर के अनुसार खुली पाई गई तथा संबंधित सचिव भी उपस्थित मिले, मौके पर पोस मशीन में उपलब्ध स्टॉक के अनुसार भौतिक रूप से उपलब्ध स्टॉक का सत्यापन किया गया जो सही पाया गया। दोनों समितियां पर रेट बोर्ड, स्टॉक बोर्ड तथा रोस्टर का अंकन पाया गया, मिर्जामुराद समिति के वितरण रजिस्टर के अनुसार कृषकों को जो उर्वरक बिक्री किया गया है उसका सत्यापन किया गया। जिसमें कृषकों के द्वारा वितरण रजिस्टर के अनुसार जो उर्वरक दिया गया है उसकी पुष्टि की गई, साथ ही कृषकों के द्वारा बताया गया कि उनको निर्धारित दर पर उर्वरक प्राप्त हुआ है। साधन सहकारी समिति ठठरा तमाचाबाद का वितरण रजिस्टर संतोषजनक नहीं पाया गया। जिसके कारण उनके वितरण का सत्यापन का कार्य नहीं संभव हो पाया। सचिव के द्वारा वितरण रजिस्टर पर कई जगह कटिंग की गई है, जिसके कारण प्रथम दृष्टया उनका वितरण कार्य संदिग्ध पाया गया है। उक्त के क्रम में संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा सहायक निबंधक सहकारिता हर्ष कुमार सिंह को उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है,।

संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा जनपद के सभी समितियों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि नियमित रूप से रोस्टर के अनुसार अपने समिति/प्रतिष्ठान पर उपस्थित रहे और कृषकों को पोस मशीन से निर्धारित दर पर उर्वरक का वितरण सुनिश्चित करें, साथ ही रेट बोर्ड, स्टॉक रजिस्ट और वितरण रजिस्टर को नियमित रूप से अद्यतन रखें। यदि कहीं पर भी कृषक के द्वारा जो मात्रा क्रय की जा रही है उससे अधिक मात्रा का वितरण पास मशीन में किया जाता है तो संबंधित सचिव/उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध उर्वरक गुण नियंत्रण अधिनियम 1985 के अधीन आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *