
वाराणसी। चितईपुर इन्दिरा नगर कालोनी स्थित चंद्रा साहित्य परिषद ने कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित समारोह में वरिष्ठ कवियत्री मधुलिका राय तथा वरिष्ठ पत्रकार डा कैलाश सिंह विकास का जन्मदिन भव्यता संग मनाया।
चंद्रा साहित्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईजी रामनरेश नरेश व उपस्थित कवि व साहित्यकार ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दुर्घायु होने की कामना की ।
वरिष्ठ कवियत्री मधुलिका राय व वरिष्ठ पत्रकार डा कैलाश सिंह विकास ने केक काटा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ईजी रामनरेश नरेश व कवि गण ने उपहार व शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ईजी रामनरेश नरेश ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में हमारी संगठन के प्रति एक रुपरेखा तैयार किया है कि संगठन के सभी सदस्यों का जन्मोत्सव आने वाले समारोह में इसी तरह मनाया जायेगा।
उक्त अवसर पर कवियत्री मधुलिका राय व पत्रकार डा कैलाश सिंह विकास ने सभी का धन्यवाद किया है ।
