
वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आदर्श बालिका जूनियर हाई स्कूल के अध्यापक गण व प्रबंधक को केशरी नंदन स्मृति संस्थान के संस्थापक महासचिव डा कैलाश सिंह विकास ने विद्यालय में श्रेष्ठ शिक्षण , अनुशासन हेतु सम्मानित किया गया।
सभी को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र भेंट कर उत्साह वर्धन किया गया।
सम्मानित होने वाले में आदर्श बालिका जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक विनय कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य राम जियावन प्रजापति, शिक्षक गण संकठा प्रसाद, अरविंद कुमार, विक्रम कुमार रहे।
