
वाराणसी।वसंत कन्या महाविद्यालय में 79 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की पांचो इकाइयों के द्वारा तथा उनके कार्यक्रम अधिकारी डा सरोज उपाध्याय डा शुभांगी श्रीवास्तव डॉ वर्षा सिंह , डा शशी प्रभा कश्यप, डा पूनम वर्मा के नेतृत्व में महाविद्यालय के प्रांगण में
ध्वजारोहण के उपरांत रैली का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय उत्सव के महत्व को बताते हुए स्लोगन लिखकर, नारा बोलते हुए तथा शहीदों को नमन करते हुए रैली का शुभारंभ किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव विद्यार्थियों को तिरंगे का महत्व बताते हुए सफल रैली की शुभकामनाएं दी।
सभी इकाइयों के विद्यार्थियों के द्वारा अमृत काल में “हर घर तिरंगा” अभियान के अवसर पर हर घर झंडा वितरण तथा उसके महत्व को बताया गया।
यह तिरंगा यात्रा भारत माता,हमारे महापुरूषों, क्रांतिकारी और वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता और समर्पण का प्रतीक है।
