वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अर्दली बाजार व्यापार मंडल ने ध्वजारोहण कर देशभक्ति का उत्सव मनाया। इस खास मौके पर अर्दली बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष और डिठोरी महाल (वार्ड 62) के पार्षद विनय शादेजा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इस अवसर पर अनीश खान, रेनू सिंह, रवीश दत्त मिश्रा,अर्चना सिंह, किरण तिवारी, राजराजेश्वरी सिंह, एकलाख, रेहान खान,इकबालुद्दीन, मनोज सोनकर, राजेंद्र यादव, और अमरनाथ गुप्ता सहित कई सम्मानित सदस्य और व्यापारी शामिल थे। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्रामियों की याद में श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन व्यापार मंडल की ओर से किया गया था, जिसमें सभी सदस्यों ने भारतीय संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण गाथाओं पर चर्चा की। स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष मौके पर अर्दली बाजार व्यापार मंडल ने अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का पालन करते हुए एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *