रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।79 वे स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर घर-घर तिरंगा झंडा लगाने का नारा लगाया गुंजा।

जन जागरण हेतु वार्ड नंबर 91 के कर्मठ पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी दादा के नेतृत्व में गणेश महल स्थित लर्निंग प्वाइंट स्कूल के बच्चों संग एक विशाल तिरंगा यात्रा स्कूल से शुरू होकर गणेश महल ,मुंशी घाट , पांडे घाट , मानसरोवर ,सोनारपुर , देवनाथपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों को भ्रमण करते हुए पुनः स्कूल पर जाकर सम्पन्न हुआ ।

स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चे उत्साहित होकर जुलूस में चल रहे थे।

भ्रमण में श्रीमती डोरा चक्रवर्ती, कालका यादव, अलका श्रीवास्तव, एवं विनीता गौर सहित अध्यापिका ने बच्चों को उत्साह वर्धन किया।

हर-हर महादेव, भारत माता की जय,वंदे मातरम आदि नारे लगा कर चल रहे थे। लगभग सभी के हाथ में तिरंगा झंडा था।

उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से पार्षद व्दय राम गोपाल वर्मा एवं विजय द्विवेदी जलूस में शामिल थे।

जिस छेत्र से तिरंगा यात्रा गुजरा चारों तरफ भारत माता की जय का नारा लगाया जा रहा था। भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के अलावा कई सामाजिक संगठन के सम्मानित लोग भी शामिल थे

प्रमुख रूप से उत्तम चटर्जी,लालटू दादा,कार्तिक नंदी, राहुल पाठक, विकाश यादव, रवि, कानू यादव, दिनू यादव, देवाशीष यादव सहित अनेकों सदस्यगण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *