वाराणसी। बाबतपुर स्थित कैंपस सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम से किया गया। आयोजन का सफल नेतृत्व प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों ने राधा-कृष्ण की झांकियां प्रस्तुत अत्यंत आकर्षक रही।

संगीत शिक्षिका पूजा पंड्या के निर्देशन में बच्चों ने भजन गाए, जो मनमोहक रहे। श्रोताओं ने ताली बजा कर उत्साह वर्धन किया।

नृत्य शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में बच्चों ने कृष्ण जन्मोत्सव पर आधारित नृत्य प्रस्तुति दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाले थे।

बच्चों ने नृत्य नाटिका, कृष्ण जन्मोत्सव की कथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने अपने उद्बोधन में बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *