रिपोर्ट:- अनुपम भट्टाचार्य 

वाराणसी।निरोगायतन योगपीठ फाउंडेशन के द्वितीय स्थापना दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस भव्यता के साथ मनाया गया।राष्ट्रीय-उत्सव-ध्वजारोहण, रुद्राभिषेक, हवन, संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं बच्चों के विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समुपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. भगवत शरण शुक्ल पूर्व विभागाध्यक्ष व्याकरण विभाग काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने की। मुख्य अतिथि वी.वी. सुंदर शास्त्री अध्यक्ष जिला योगासन खेल संघ तथा विशिष्ट अतिथि श्री जगदीश द्विवेदी स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया SAI मुख्य अधिकारी ब्रांच वाराणसी, श्री आशीष टंडन ऑर्गेनाइजिंग डायरेक्टर UPYSA, श्री अनिल केसरी संरक्षक DYSA, नीरज दुबे आदि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत निरोगायतन योगपीठ फाउंडेशन के संस्थापक श्री आशीष कुमार पाण्डेय एवं सह संस्थापिका सुश्री सुरभि सिंह ने किया ।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन से मार्गदर्शन प्रदान कर अनुगृहीत किया एवं संस्था के प्रशिक्षकगणों – अस्मिता सिंह, वैभव उपाध्याय, आयुष दीक्षित, शुभम् पान्डेय, तारा वर्मा, दिशा सिंह, खुशबू सरोज, श्रीधर सिंह, पूजा मौर्या, आदि सम्मानित हुए।

कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण पान्डेय योग अध्येता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *