
डालिम्स सनबीम स्कूल ,चौबेपुर के सहयोग से इंटर काशी ने शुरू किया फुटबॉल अकादमी
वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश के फुटबॉल इतिहास में शुक्रवार का दिन एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बन गया जब इंटर काशी फुटबॉल क्लब ने डालिम्स सनबीम स्कूल (चौबेपुर) के सहयोग से अपनी पहली पूर्ण आवासीय फुटबॉल अकादमी का शुभारंभ किया। शुभारंभ की घोषणा करते हुए लक्ष्मण अवार्डी एवं अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉलर मुश्ताक अली ने कहा यह अकादमी अंडर- 14 अंडर – 16 और अंडर- 18 आयु वर्ग के 57 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का घर है ।जो उत्तर प्रदेश के 16 जिलों और देश के नौ राज्यों से आए हैं। दिनेश नेगी ने अकादमी का विवरण बदलते हुए कहा कि इस अकादमी में खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं ,अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण ,संतुलित पोषण ,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा समग्र विकास के सुविधाओं का लाभ मिलेगा। डालिम्स सनबीम (चौबेपुर) के अध्यक्ष चंद्र मोहन मिश्रा ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एक सपनों की फैक्ट्री है जो भारतीय फुटबॉल के भविष्य के सितारों को गढ़ रही है। जो आने वाले वक्त में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ियों को देश को देगा।
इंटर काशी ने समारोह में उपस्थित फुटबॉलर एवं अतिथियों को सम्मानित किया जिनमें सैयद फरमान हैदर , भैरवदत्त ,अरुणेंद्र कुमार पांडेय, राकेश जोशी,सत्येंद्र बहादुर सिंह एवं डॉ (मेजर) अरविंद कुमार सिंह प्रमुख थे। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य तरुण रुपानी, दीपक, विकास आदि थे।
