प्रयागराज ।जोरवट ,कोरांव स्तिथ सिविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया ।

अतिथियों का विद्यालय परिवार ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ।छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति गीत, कविताएँ, नृत्य और लघु नाटिकाओं ने सभी का मन मोह लिया।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में छात्रों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और शिक्षा के महत्व पर प्रेरणादायक संदेश दिया। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।यह दिवस न केवल हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करने का अवसर बना, बल्कि विद्यार्थियों के मन में देश के प्रति प्रेम और गर्व की भावना को भी और गहरा कर गया।

उक्त अवसर पर प्रवीण व्दिवेदी कहा आज मेरे लिए बड़े ही हर्ष की बात है कि मैं जिस विद्यालय में पढ़ा, वहां आज विशिष्ट अतिथि के रूप उपस्थित हूं। छात्रों से मिलकर.मेरे बचपन की सभी यादें ताज़ा हो गईं। जिस क्लास में मैं पढ़़ता था। वहां पर बैठ कर मैंने फ़ोटो खिंचवाया। बच्चों के साथ अल्पहार का अवसर प्राप्त हुआ,विद्यालय परिवार ने प्यार दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वरूप ग्राम प्रधान जोरवट,श्री योगेश कुमार द्विवेदी,श्री हरेकृष्ण त्रिपाठी, श्री अवध नारायण शुक्ला अनगढ़ कवि,शिवशंकर प्रजापति कोषाध्यक्ष दक्खिनी माता मन्दिर समिति ,,प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

प्रवीण व्दिवेदी ने धन्यवाद

प्रधानाध्यापक श्री पवन कुमार मिश्र,जी को जिनकी प्रेरणा से मैं स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सका उक्त अवसर पर मैंने समस्त अध्यापकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

समारोह में प्रधानाचार्य ,पवन कुमार मिश्रा जी, सहायक अध्यापक ,गगन कुमार सिंह,रमेश प्रसाद,रवीश कुमार,संजय कुमार,संदीप कुमार,संतोष कुमार यादव,इंदू सिंह, शिक्षा मित्र वंदना देवी सहित वरिष्ठ जन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *