
राबर्ट्सगंज। मधुपुर स्थित रानी लक्ष्मी बाई महिला महाविद्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ।महाविद्यालय के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ,प्रबंधक लाल बहादुर पाल विद्यालय के प्राध्यापक धर्मेंद्र यादव प्राध्यापिका गण श्रीमती अनीता चौरसिया, श्रीमती गीता वर्मा, शामिल रहे।
महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।
प्रबंधक लाल बहादुर पाल ने विद्यालय के उत्थान के लिए सतत प्रयास करने का वादा किया ।
अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने शहीदों को नमन करते हुए महाविद्यालय की छात्राओं के उत्तरोत्तर शिक्षा के लिए प्रेरित किया ।
