
वाराणसी।प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 15 अगस्त, 2025 के पावन पर्व पर काशी मानव विकास समिति द्वारा एक अनोखी पहल की गई। मैदागिन स्थित प्रजापति धर्मशाला में बाल संसद का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को देश के लोकतांत्रिक ढांचे से परिचित कराना था।
इस कार्यक्रम के अध्यक्ष/मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अर्थ एवं सांख्यिकीय अधिकारी श्री कैलाश नाथ प्रजापति रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में थानाध्यक्ष कोतवाली श्री दयाशंकर सिंह और पूर्व उप सभापति श्री राजेंद्र गांधी उपस्थित थे।
समिति का मानना है कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में सम्मान की भावना, प्रतिभा का सम्मान और आत्मविश्वास का विकास होता है। इस पहल के पीछे “चमकेगी प्रतिभा, बढ़ेगा आत्मविश्वास, हर पहलू से होगा विकास” जैसे महत्वपूर्ण उद्देश्य थे।
इस अवसर पर, सभी अतिथियों की उपस्थिति में बाल संसद का गठन किया गया। नैतिक मौर्या, काव्या चक्रवाल, तृप्ति प्रजापति और उत्कर्ष प्रजापति को मार्शल पद के लिए चुना गया, जो बच्चों के बीच नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज चक्रवाल, अभिषेक प्रजापति, चंदन पटेल, अजय मौर्या, दीपक गुप्ता, कुसुम प्रजापति, मनोज प्रजापति, प्रमोद यादव, अजय यादव सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने सहयोग दिया।
अंत में, काशी मानव विकास समिति के अध्यक्ष संजय कुमार प्रजापति ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
