
वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय के प्रबन्धक अजीत कुमार सिंह यादव एवं कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल ने तिरंगा फहराया। उसके बाद स्वतंत्रता के उत्सव में आजादी के प्रतीक स्वरूप तिरंगे गुब्बारें हवा में छोड़े गये। तत्पश्चात राष्ट्रगान कर सभी ने तिरंगे को सलाम किया। इस मौके पर एनसीसी प्रभारी मेजर प्रो. सत्यगोपाल जी के निर्देशन में एनसीसी कैडैटों ने प्रबन्धक एवं प्राचार्य को परेड की सलामी भी दी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपाचार्य द्वय प्रो. संगीता जैन, प्रो. राहुल, चीफ प्रॉक्टर डॉ. संजय कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त अध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

