वाराणसी । 79 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डी.ए.वी. इण्टर कॉलेज, वाराणसी, नित्यानंद वेद विद्यालय एवं मानव शिक्षण संस्थान में भी तिरंगा शान से लहराया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने झण्डा फहराया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर प्रबन्ध समिति के कोषाध्यक्ष हरिवंश सिंह, कार्यकारी प्रधानाचार्य अरुण कुमार, परीक्षित सिंह, डॉ. विवेक कुमार सिंह, शिव प्रकाश वर्मा, प्रदीप गुप्त, मोहम्मद शहीद सहित समस्त अध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं परिसर में ही स्थित नित्यानंद वेद महाविद्यालय एवं मानव शिक्षण संस्थान में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री अजीत कुमार सिंह यादव ने झण्डा फहराया। इसके बाद बच्चों में मिठाई वितरण किया गया।

 

 

(प्रताप बहादुर सिंह)

डीएवी पीजी कॉलेज, वाराणसी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *