
वाराणसी । देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शुक्रवार को भदैनी स्थित वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई की जन्मस्थली हर्षोल्लाष पूर्वक मनाया गया ।
जागृति फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित समारोह मेँ मुख्य अतिथि लोक भूषण सम्मान से सम्मानित साहित्यकार डॉ जयप्रकाश मिश्रा ने झंडारोहण किया । समारोह की विशिष्ट अतिथि स्वदेशी जागरण मंच की संयोजिका कविता मालवीय व कृष्ण मोहन पांडे थे। झंडा रोहण के पश्चात समारोह को संबोधित करते हुए साहित्यकार डॉ जयप्रकाश मिश्रा ने कहा कि देश को स्वतंत्रता बहुत संघर्षों और बलिदानो के बाद मिली है। इस स्वतंत्रता को हम लोगों को बचा कर रखना होगा और पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन करना होगा। 
विशिष्ट अतिथि कविता मालवीय ने कहा कि आज जरूरत है हम अपने संविधान में बने कानून का ईमानदारी एवं पारदर्शिता से पालन करें चाहे वह अधिकारी हो, नेता हो, या आम जनता सब एक दूसरे की स्वतंत्रता का ख्याल रखें तभी हम सही मायने में स्वतंत्र हो सकेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक एवं जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने कहा हमें स्वतंत्रता तो मिल गई लेकिन इस स्वतंत्रता को हमें बहुत ही सहेज कर रखना होगा आज हम स्वतंत्रता के नाम पर दूसरे के सीमा में दखल दे रहे समाज में दखल दे रहे हैं परिवार में दखल दे रहे हैं। इससे हमें बचना होगा। स्वतंत्रता का मतलब यही है जब तक वह दूसरे को तकलीफ ना दे। 
समारोह में उपस्थित नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति की गई।
इस अवसर पर हरिनाथ गोड़, सुनीता मिश्रा, अनीता सिंह, पूजा, प्रीति आदि उपस्थित थी।
