
वाराणसी ।विश्व हिंदू महासंघ द्वारा 79 वे स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के उपलक्ष्य में लहुराबीर चौराहा स्थित मुंशी प्रेमचंद जी स्मारक के पास ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया। साथ ही चौकी इंचार्ज सहित सभी पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया।
काशी मंडल प्रभारी वीरेंद्र कुमार मालू, वाराणसी जिला अध्यक्ष अभिषेक केसरी (लकी), जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष,संजय जौहरी, जिला महामंत्री अनूप राय अनुपम, जिला उपाध्यक्ष विकास कसेरा, जिला उपाध्यक्ष आलोक मुखर्जी, जिला मंत्री विनय मजूमदार, जिला मंत्री स्वरूप कुमार,जिला संगठन मंत्री मनोज कसेरा, शिव मोहन साथ ही मातृशक्ति प्रकोष्ठ की महिलाएं एवं अन्य पदाधिकारी लोगों ने मिलकर ध्वजारोहण के साथ-साथ गोलघर स्थित गौशाला में जाकर हम सभी लोगों ने गौ माता को हरी साग खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया।
