मिर्जापुर/ अहरौरा।शनिवार को नव प्रवाह साहित्यिक मंच मधुपुर सोनभद्र के तत्वावधान में कजरी महोत्सव का आयोजन अहरौरा स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुआ।

कजरी महोत्सव में काशी से पधारे प्रसिद्ध साहित्यकार सिद्ध नाथ जी सिद्ध, डॉ छोटेलाल सिंह मनमीत, नाथ सोनांचली, चुनार से नयन वर्मा ,बी प्रसाद, अजय कुमार विमल, एडवोकेट अशोक प्रियदर्शी, चंदौली से हरिवंश सिंह बवाल, राजू विश्वकर्मा, बंधु पाल बंधु, प्रमोद कुमार निर्मल, सोनभद्र से प्रदुम्न त्रिपाठी, कौशल्या चौहान, विजय गढ़ी मेघ, अरुण तिवारी, यथार्थ विष्णु, राधेश्याम पाल, गोपाल कुशवाहा, नगर अहरौरा से नरसिंह यादव साहसी, सुजिद्र, एडवोकेट सुशीला वर्मा,उपस्थित रहे।

कवियों ने कजरी की विभिन्न विधाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर उन्हे कजरी की फुहार में सराबोर कर दिया।

कजरी महोत्सव में कजरी गीत का आनंद लेने के क्षेत्रीय श्रोताओं के साथ साथ वाराणसी नगरी से नादान परिंदे साहित्यिक मंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सुभाष चंद्रा, नज़र न्यूज नेटवर्क के महाप्रबंधक डा कैलाश सिंह विकास, झालावाड़ यूनिवर्सिटी की प्रो वत्सला श्रीवास्तव, सोनभद्र से राजाराम (प्रोपराइटर महिंद्रा एंड महिंद्रा), राम अशीष कुशवाहा (सेवानिवृत प्रधानाचार्य चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज) पृथ्वी राज सिंह (सेवानिवृत शिक्षक ), काशी नरेश सिंह, संजय कुमार शामिल रहें। चकिया सिकंदरपुर से विजय कुमार, चुनार से डॉक्टर एस के सिंह, (अंशिका नेत्र हॉस्पिटल), डा रंग बहादुर कुशवाहा आदि लोगों ने पूरे समय तक उपस्थित रहकर कजरी का आनंद उठाया। और कवियों का उत्साह वर्धन करते रहे।

कार्यक्रम का संचालन छोटेलाल सिंह मनमीत व आभार संस्था के अध्यक्ष गोपाल कुशवाहा ने किया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम का संयोजन सुजिन्द्र सिंह साहिल, नाथ सोनांचली, अजय कुमार विमल, प्रमोद कुमार निर्मल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *