
रिपोर्ट :-अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।मानसरोवर स्थित श्री गुरुसंघ आश्रम में विगत 53 साल से चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन पूजा 15 अगस्त से हो रहा है।
आश्रम के महंत स्वामी शांति रंजन देव महाराज जी के देख रेख में सुचारु चल रहा है। शाम भजन कीर्तन के साथ दोपहर व रात्रि में महा प्रसाद ( भंडारा ) होता है।
रोज प्रातः वानर सेवा की दृष्टि से केला, चना खिलाया जाता है। दोपहर में मातृ सत्संग आयोजित रहता है।
17 अगस्त को बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक एवं दोपहर को साधु महात्मा को प्रसाद वितरित किया जाएगा ।
18 अगस्त को नर नारायण सेवा के अन्तर्गत छात्र छात्राओं को कापी कलम वितरण होगा ।
