वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस पर बघवा नाला स्थित मीरा फाउंडेशन परिसर में 79वां आजादी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।मुख्य अतिथि सौरभ यादव ने झंडा फहराया। मीरा फाउंडेशन के बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने “वन्दे मातरम्” और “सारे जहां से अच्छा” जैसे गीतों के साथ अपनी देशभक्ति का उत्सव मनाया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्षता दीपशिखा और धन्यवाद ज्ञापन विजय टाटा ने किया। इस अवसर पर दीपशिखा, अजय कुमार, शाइन्दा, सोनम प्रसाद, प्रियांशी, वंश शर्मा, शिवांगी, मनोज कुमार एवं आयुष आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *