वाराणसी। काशी प्रांत (उत्तर भाग)वाराणसी की सेवा भारती समिति ने लक्ष्मनपुर क्षेत्र दलित बस्ती में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें करीब 150 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं वितरित की गई।सूगर,बीपी,पल्स,आक्सीजन आदि की जांच की गई। डॉ. एसबी सिंह के नेतृत्व में डॉ. डीपी सिंह और डॉ. पाठक ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में स्थानीय निवासियों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और परीक्षण की सुविधा दी गई। संयोजन उत्तर भाग सह संचालक हरि नारायण, मुख्य मार्ग प्रमुख अमरदीप, मुख्य शिक्षक रणविजय,स्वयं सेवक राजर्षि शाखा अंजनी आदि थे।
