
वाराणसी।प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री काशी सर्राफा अतिथि भवन न्यास में स्थित भगवान श्री श्रीनाथ जी की भव्य मनोरथ श्रृंगार नंदोत्सव का आयोजन रविवार को संपन्न।
नंदोत्सव के अवसर पर मंदिर प्रांगण में प्रभु श्रीनाथ जी का अलौकिक दर्शन एवं महाप्रसाद पाकर लोग भाव विभोर हुए, पूरा न्यास भवन परिसर जय श्री कृष्णा एवं राधे – राधे के उद्घोष से गुंजायमान होता रहा।
प्रारंभ में न्यास के अध्यक्ष संतोष जी अग्रवाल एवं मंत्री रवि सर्राफ एवं पदाधिकारियों के द्वारा प्रभु श्री नाथ जी की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वश्री प्रद्युम्न जी अग्रवाल, संजय अग्रवाल “बाबू भईया”, संतोष जी अग्रवाल, कमलेश चंद्र वर्मा, अनिल चंचल, पवन कुमार मिश्रा, पंकज सर्राफ, मन्नू सोनी, गणेश लाल कसेरा, कमल कुमार सिंह, किशोर सेठ, मयाशंकर सेठ, राजू वर्मा, महेन्द्र जी, विष्णु दयाल, श्याम जी सेठ, श्यामसुंदर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
