
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।भादो मास के कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्यौहार पर चारों तरफ श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
इसी क्रम में मानसरोवर स्थित श्रीराम तारक आंध्रा आश्रम के प्रांगण में आश्रम के मैनेजर ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री जी के नेतृत्व में कृष्ण जन्मोत्सव का पूजा पाठ विधि विधान से किया गया। इसका संचालन आश्रम के प्रबंधक वी वी सीताराम शास्त्री जी ने किया। आश्रम के पुजारी श्याम गुरु ने किया।
गुप्ता आश्रम का जन्माष्टमी पूजा कई सालों से लगातार चल रहा है। दक्षिण भारत से आए हुए यात्रीगण उक्त पूजा में उत्साह के साथ सहयोग में लगे रहे ।
जन्माष्टमी के पर्व पर प्रमुख
रूप से श्रीमती रुक्मणी अम्मा, सीता देवी, राहुल गौर, शंभू यादव, सोनू विश्वास , सोमरू गौर, सहित अनेकों लोगों का विषेश सहयोग था।
