वाराणसी। चेन्नई के अरूम्बक्कम स्थित कोला पेरूमल स्कूल कैंपस में आयोजित 5 वां ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप मे काशी की प्रतिभावान कराटे खिलाड़ी खुशी सिंह ने स्वर्ण पदक जीत का यूपी में प्रथम स्थान मिला।

श्रीरामपुर (सियरहा) कपसेठी के निवासी तेज बहादुर सिंह “तेगा” की सुपुत्री खुशी सिंह ने अपने आवास पर बताया कि इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश, चेन्नई, कर्नाटक, केरला, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, असम, उड़ीसा, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पांडिचेरी से करीब 400 खिलाड़ीयों ने प्रतिभाग किया। उत्तर प्रदेश से चार बच्चें शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश को एक कांस्य, रजत एवं दो स्वर्ण पदक मिला। जिसमें काशी की खुशी सिंह स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान रही।

उन्होंने बताया कि कोच वसीम एवं जयप्रकाश के माध्यम से अगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु तैयारियां कर रही है।

ज्ञातव्य हो कि खुशी सिंह निरंतर प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं मे स्वर्ण पदक प्राप्त कर काशी का नाम रौशन कर रही है। इस जीत से उनके गांव तथा वाराणसी में हर्ष की लहर व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *