
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।मानसरोवर स्थित श्री गुरु संघ आश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर 3 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का सोमवार को समापन हुआ।
3 दिवसीय समारोह पर अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए। नाम कीर्तन भजन संग साधु महात्माओं एवं दरिद्र नारायण का विधिवत सेवा किया गया।
आश्रम के भक्तजन एवं क्षेत्रीय जनता ने महा प्रसाद ग्रहण किए। महिलाएं गुरु जी का नाम लेकर जयकारा लगाते हुए उलू ध्वनि की। संपूर्ण कार्यक्रम स्वामी सर्वदानंद्र महाराज जी के देख रेख में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती मिठू सरकार, श्रीमती शिला दत्ता, श्रीमती श्यामली देवी, केशव चक्रवर्ती, भास्कर चौधरी, मोंटू चक्रवर्ती सहित अनेकों भक्तगण शामिल रहे।
