वाराणसी में इस्कॉन द्वारा हुआ भव्य आध्यात्मिक आयोजन

 

वाराणसी। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर हरे कृष्ण मूवमेंट–इस्कॉन द्वारा आयोजित कृष्णोत्सव में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने भाग लिया। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित कर आध्यात्मिक उल्लास का अनुभव किया। यह आयोजन भक्ति, सामाजिक समर्पण और सांस्कृतिक गौरव का अद्वितीय संगम रहा।

मुख्य आकर्षण महा-अभिषेक रहा, जिसे अत्यंत श्रद्धा और विधि-विधान से संपन्न किया गया। इसके उपरांत हिस ग्रेस युधिष्ठिर कृष्ण दास जी (उपाध्यक्ष, वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर एवं प्रमुख, हरे कृष्ण मूवमेंट–इस्कॉन) ने प्रेरणादायी प्रवचन दिया। उन्होंने बताया कि विगत तीन वर्षों से अक्षय पात्र फाउंडेशन के माध्यम से अन्न सेवा के पश्चात अब पूर्वांचल में कौशल विकास केंद्र स्थापित कर सामाजिक उत्थान की नई योजना प्रारंभ की जाएगी, जिसकी शुरुआत वाराणसी से होगी। समारोह में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल सहित नगर प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं नगर निगम के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, के.वी. पब्लिक स्कूल, लिटिल एंजल स्कूल तथा राज डांस अकादमी सहित अनेक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मनोहारी प्रस्तुतियों के माध्यम से आयोजन को जीवंतता प्रदान की।

हरे कृष्ण मूवमेंट–इस्कॉन ने इस दिव्य आयोजन की सफलता के लिए सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *