वाराणसी। समाज कल्याण विभाग द्वारा राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास महात्मा गाँधी काशीविद्यापीठ परिसर एवं राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास आशापुर वाराणसी संचालित है। इन दोनों छात्रावासों में चालू शैक्षिक सत्र मे नये छात्रो का नियमानुसार 70 प्रतिशत स्थान अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों तथा 30 प्रतिशत स्थान सामान्य वर्ग एवं अन्य पिछडे वर्ग के छात्रों का प्रवेश लिया जाना है। दिव्यांग छात्रों के प्रवेश हेतु वरीयता प्रदान की जायगी।

उक्त जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद दुबे ने बताया कि छात्रावास में प्रवेश छात्र की योग्यता/जन्म शिक्षा की प्राथमिकता/मूल निवास स्थान की दूरी आदि के आधार पर होगा। पूर्व से निवासरत छात्र छात्रावास में प्रवेश लेना चाहते है, यह वेबसाइट upswadhms.in पर आवेदन करे तथा नवीन छात्र वेबसाइट uphms.in पर आवेदन कर सकते है। उन्होंने अनुसूचित जाति/जनजाति/सामान्य वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे छात्र जो

जनपद वाराणसी के किसी भी विद्यालय/महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में अध्ययनरत है तथा उपरोक्त छात्रावासों में प्रवेश लेना चाहते है, पूर्व से निवासरत छात्र वेबसाइट upswdhms.in पर तथा नवीन छात्र वेबसाइट uphms.in पर आवेदन 15 सितंबर तक कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *