
स्वयंसेवक यातायात प्रबंधन में भी अपना योगदान दे: जिलाधिकारी
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा के नवनियुक्त चीफ वार्डेन विनोद गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी/नियंत्रक सत्येन्द्र कुमार ने नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वयंसेवक यातायात प्रबंधन में भी अपना योगदान दे तथा स्वच्छता अभियान में भी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से प्रशासन के साथ मिलकर समाज की सेवा करते हैं। यह बहुत ही उत्कृष्ट कार्य है। एडीएम सिटी आलोक कुमार न बंद पड़े इलेक्ट्रिक सायरनों को दुरूस्त कराने के लिए डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय की प्रशंसा की, उन्होंने कहा कि डिवीजनल वार्डेन ने नगर में 1962 के बाद बंद पड़े सायरनों की मरम्मत कराने और उन्हें पुनः स्थापित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। संचालन डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने किया। स्वागत उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जेडी सिंह, विशिष्ट अतिथि एडीएम सिटी आलोक कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डिप्टी चीफ वार्डेन अविनाश अग्रवाल और कार्यक्रम का संयोजन सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा ने किया। इस अवसर पर डिवीजनल वार्डेन सीबी. सिंह, कन्हैया लाल,वीवी सुन्दर शास्त्री, ओपी श्रीवास्तव, मंगला प्रसाद, निधिदेव अग्रवाल, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा,अमूल्य श्रीवास्तव, अंजनी सिंह,अयन बोस, निजामुद्दीन, सलीमुद्दीन सिद्दीकी,विनय गुप्ता, कंचन गुप्ता, रवीश दत्त मिश्र, राजेश श्रीवास्तव, राजेश सिंह, गोपाल मुखर्जी, दिलीप पांडेय, गोपी चंद, शहजादा कुरैशी, अजय यादव, अभिषेक जायसवाल, ज्याउद्दीन, मनीष कुमार राजेश सिंह, गोपी कुमार,अनुपम भट्टाचार्य, सौरभ श्रीवास्तव, श्रीमती सुरैया बानो, मनोज कुमार राय, भूपेंदर सिंह गिल, मुन्ना लाल यादव, देवेंद्र सप्तर्सी, नंदिता चटर्जी, श्रीमती रेखा बनर्जी, मृत्युंजय चक्रवर्ती समेत अन्य वार्डेन और स्वयंसेवक थे।
