वाराणसी। वृद्धाश्रम (सारनाथ) में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं इनर व्हील क्लब की सदस्य पूर्णिमा सिंह, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग की मंडल अध्यक्ष सरिता सर्राफ, आरती सेठ, मालन सिंदे, अरविंद कुमार, यातायात निरीक्षक अमित कुमार सिंह, छात्रावास अधीक्षक अनिल कुमार चौरसिया, संस्था प्रमुख धीरेंद्र कुमार राय, अधीक्षक वृद्धाश्रम ओम प्रकाश सिंह तथा डॉ. शैलेंद्र कुमार पांडेय सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बुजुर्ग माता-पिता द्वारा राष्ट्रीय गीत के साथ की गई। इसके पश्चात मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति के रंग में डूबे इस आयोजन के अंत में उपस्थित लोगों के बीच फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *