वाराणसी ।रामनगर, स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में सत्र 2025–26 की बी.एससी., बी.कॉम., बी.बी.ए., बी.ए. की छात्राओं का तीन दिवसीय ( 19,20,21 अगस्त 2025 ) दीक्षा कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

सर्वप्रथम आचार्य पंडित सीताराम चतुर्वेदी जी व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा नव प्रवेशी छात्राओं को तिलक लगाकर उनका महाविद्यालय में प्रथम दिन स्वागत किया गया।

महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. अरुण कुमार दुबे, डॉ. सुनीति गुप्ता, डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा, डॉ. प्रतिमा राय, दीपक कुमार गुप्ता, वैशाली पाण्डेय तथा लाइब्रेरियन श्रद्धा पाण्डेय द्वारा नव प्रवेशी छात्राओं को महाविद्यालय में पढ़ाई तथा परीक्षा संबंधित, अनुसंधान, प्लेसमेंट, औषधीय उद्यान, पुस्तकालय, खेल कूद, योग व मेडिटेशन के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय ( पूर्व कुलपति– जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया ) ने छात्राओं का महाविद्यालय में प्रथम दिन स्वागत किया तथा उन्होंने छात्राओं से अपना एक लक्ष्य निर्धारित करने को कहा।उन्होंने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए छात्राओं से महाविद्यालय का नाम रोशन करने को कहा।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम नरेश शर्मा ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपना लक्ष्य निर्धारित करने को कहा तथा उन्होंने कहा कि आपको जिस क्षेत्र में जाना है उस क्षेत्र के बारे में आपको विशेष अध्ययन करना होगा।

अंत में उपस्थित सभी नव प्रवेशी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम के प्रथम दिन का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *