
वाराणसी। बसन्त कन्या महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग एवं मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में द्वि-दिवसीय वित्तीय जागरूकता कार्यशाला(भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी एवं नेशनल स्टांक एक्सचेंज- एनएसई) का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो रचना श्रीवास्तव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला और ऐसे आयोजनों की सराहना की।
इस दौरान सेबी अधिकारी -ऋषि गर्ग और ऐश्वर्य जैन ने प्रतिभागियों को शेयर, इक्विटी, बाॅण्ड, एसेट्स, निवेश, पब्लिक स्कीम एवं म्युचुअल फंड जैसे विषयों की जानकारी प्रदान की। इस दौरान वित्तीय जागरूकता पर आधातिर क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विशेषज्ञों ने कहा कि वित्तीय साक्षरता युवाओं और निवेशकों के लिय अत्यावश्यक है ताकि वे सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण निवेश हेतु निर्णय ले सके। इस कार्यशाला में 50 से अधिक छात्राओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
