वाराणसी। संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल और चितईपुर की रोलिंग रेड टीम ने द्वितीय मिनी एवं जूनियर जिला रोल बॉल चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। संत अतुलानंद स्कूल की मिनी (अंडर-11) टीम और रोलिंग रेड की जूनियर (अंडर-17) टीम ने प्रतियोगिता के फाइनल में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की सचिव सुनीता गुप्ता के अनुसार, इस आयोजन में 150 प्रतिभागियों ने विभिन्न स्कूलों और टीमों से भाग लिया। संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोईराजपुर की मिनी वर्ग टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि चितईपुर की रोलिंग रेड टीम ने जूनियर वर्ग में जीत दर्ज की।

साथ ही, सनबीम स्कूल वरुणा के खिलाडियों ने भी अपनी टीम के साथ सभी वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और कांस्य पदक हासिल किया। मुख्य अतिथि डॉ. वंदना सिंह ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया और उनके खेल की सराहना की।

बालक वर्ग में रोलिंग रेड चितईपुर की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि दूसरा स्थान संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल को मिला और तीसरा स्थान सनबीम स्कूल वरुणा ने प्राप्त किया। महिला वर्ग में भी रोलिंग रेड की टीम ने स्वर्ण पदक जीता, संत अतुलानंद स्कूल ने सिल्वर और सनबीम ने ब्रॉन्ज पदक प्राप्त किया। इस चैम्पियनशिप में मेडल और ट्रॉफियों का वितरण रीना सिंह (अध्यक्ष, रोल बॉल वाराणसी) द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का संचालन राकेश पांडेय ने किया, और आंतरिक कार्यभार अंजली गुप्ता, अजय पटेल, दिव्यनाशु कुमार,तनिश्क, विनय ने संभाला। सभी कोचों को भी सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से चुने गए खिलाड़ी लखनऊ में होने वाली राज्य प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस राज्य स्तर की प्रतियोगिता में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करने के लिए 48 खिलाड़ी चुने जाएंगे। प्रतियोगिता आगामी राज्य चैम्पियनशिप की तैयारी के रूप में महत्व रखती है, जहां हर वर्ग से 12 खिलाड़ी (कुल 48) वाराणसी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *