अभ्यर्थी ऑनलाईन प्रवेश आवेदन पत्र भरने से पूर्व दिशा-निर्देशों को भलीभांति पढ़ ले तथा प्रवेश निर्देशिका में वर्णित नियमों के अनुसार विषय की प्रविष्टियों का चयन करें -प्रो. शैलेश कुमार मिश्र
वाराणसी।सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के विश्वविद्यालय परिसर में भाषा विज्ञान के अर्न्तगत संचालित विदेशी भाषा डिप्लोमा प्रथम वर्ष रूसी, फ्रेन्च, जर्मन, तिब्बती, नेपाली, अंग्रेजी एवं स्नातकोत्तर भाषा विज्ञान प्रमाण-पत्रीय तथा साहित्य विभाग द्वारा संचालित संस्कृत प्रमाण-पत्रीय प्रथम वर्ष, संगीत प्रमाण-पत्रीय प्रथम वर्ष के छात्रों को आदेशानुसार प्रवेश हेतु आनलाइन पद्धति से पेमेण्ट गेटवे के द्वारा शुल्क जमा कर प्रवेशावेदनपत्र पूरित करने हेतु अभ्यर्थियों के लिए सभी आवश्यक निर्देश, प्रवेशावेदनपत्र विश्वविद्यालय की आनलाईन वेबसाइट www.ssvvonline.in के “प्रवेश सत्र 2025-2026” विकल्प पर उपलब्ध होंगे।
छात्रकल्याणसंकायाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने बताया की अभ्यर्थी ऑनलाईन प्रवेशावेदनपत्र भरने से पूर्व दिशा-निर्देशों को भलीभाँति पढ़ ले तथा प्रवेश निदर्शिका में वर्णित नियमों के अनुसार विषय की प्रविष्टियों का चयन करें।
प्रवेश के इच्छुक छात्रों से अपेक्षा की जाती है कि निर्धारित तिथियों तक प्रवेशावेदन पत्र पूरित कर
पंजीकरण शुल्क रू0 200/- प्रति छात्र देय होगा।काउन्सिलिंग की तिथि पृथक से घोषित की जायेगी। प्रवेशित छात्रों को एंटी रैगिंग शपथ-पत्र भरना अनिवार्य
है।
