नजर न्यूज नेटवर्क/मुख्य संवाददाता

वाराणसी। जैतपुरा प्रखंड कार्यालय में चीफ वार्डन विनोद गुप्ता एवं उप नियंत्रक जितेन्द्र देव सिंह के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक का शुभारंभ डिविजनल वार्डन द्वारा किया गया, जिन्होंने डिप्टी चीफ वार्डन अविनाश अग्रवाल तथा सहायक उप नियंत्रक विवेक राय का अंग वस्त्र और पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। बैठक में प्रखंड के स्वयं सेवकों का परिचय कराया गया और नियुक्ति, नवीनीकरण, भर्ती तथा प्रशिक्षण संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। चीफ वार्डन एवं डिप्टी कंट्रोलर ने सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने सभी पोस्टों पर नियमित रूप से बैठक आयोजित करने और उसमें स्वयं उपस्थित होकर कार्यों को आगे बढ़ाने पर बल दिया। बैठक में डिप्टी चीफ वार्डन अविनाश अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डिप्टी डिवीजनल वार्डेन विनय कुमार मिश्र, वृहस्पति मिश्र, भरत लाल कुशवाहा, अकिल, नोमान, जमाल, असरार, मनोज, अजय, राहुल जायसवाल, विनोद, प्रदीप सहित सभी पोस्टों के वार्डन और स्वयं सेवक उपस्थित रहे। संचालन कृपाशंकर मिश्र, पोस्ट वार्डन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *