वाराणसी। द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) शाखा की ओर से 22 अगस्त (शुक्रवार) को सुबह दस बजे से होटल बालाजी पैलेस, महमूरगंज, वाराणसी में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि भोपाल से सेंट्रल काउंसिल मेंबर सीए अभय छाजेड़ (CCM ICAI) होंगे। इस अवसर पर टैक्स ऑडिट से जुड़े विभिन्न ज्वलंत विषयों पर चर्चा की जाएगी। सेमिनार के विषय इस प्रकार हैं –कॉमन एरर्स इन टैक्स ऑडिट रिपोर्ट्स,प्रैक्टिकल एस्पेक्ट्स ऑफ टैक्स ऑडिट,एनॉनिमस डोनेशंस, बुक्स ऑफ अकाउंट्स फॉर रिलीजियस एंड चैरिटेबल एंटिटी, रिव्यू एंड रिपोर्टिंग। मुख्य वक्ता भोपाल से सीए अभय छाजेड़ (CCM ICAI), नई दिल्ली से सीए प्रमोद जैन (CCM ICAI) तथा लखनऊ से सीए आशीष कपूर होंगे। आईसीएआई वाराणसी शाखा के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेमिनार चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इसमें टैक्स ऑडिट रिपोर्ट में होने वाली सामान्य त्रुटियों, व्यावहारिक पहलुओं तथा धार्मिक और चैरिटेबल संस्थाओं की बहीखाता व्यवस्था एवं रिपोर्टिंग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इस आयोजन से स्थानीय स्तर पर कार्यरत सीए एवं प्रशिक्षु विद्यार्थियों को टैक्स ऑडिट के तकनीकी पहलुओं की गहन जानकारी प्राप्त होगी, जिससे वे अपने व्यावसायिक दायित्वों का निर्वहन और अधिक दक्षता के साथ कर सकेंगे।
