
वाराणसी। गुरुवार को भारत विकास परिषद के तरफ से आयोजित देश भक्ति समूह गायन प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। जिसमें वाराणसी के कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी, पड़ाव, वाराणसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के निदेशक श्री मुकुल पाण्डेय ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को तथा संगीत शिक्षकों को बधाई दी तथा इसी प्रकार अन्य प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने को कहा।
