म्यूचुअल फंड साक्षरता पर सेमिनार

 

वाराणसी। इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) वाराणसी शाखा की ओर से गुरुवार को म्आईसीएआई भवन (प्रेमचंद्र नगर कॉलोनी) में यूचुअल फंड साक्षरता के विषय पर सेमिनार का आयोजन किया। शुभारंभ शाखा अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह ने किया, जबकि स्वागत भाषण भी उन्होंने ही दिया। मुख्य वक्ता का परिचय शाखा के शिकासा अध्यक्ष, सीए श्री प्रकाश पांडे ने कराया। इस सेमिनार का संचालन शाखा के कार्यकारिणी सदस्य, सीए नमन कपूर ने किया। मुख्य वक्ता शैली सेठ (फाउंडर, 12 मंथ्स) ने म्यूचुअल फंड और SIP (सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वित्तीय साक्षरता व्यक्ति को अपने संसाधनों का सही प्रबंधन करने और सूचित वित्तीय निर्णय लेने में मदद करती है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि हर व्यक्ति को म्यूचुअल फंड और SIP में निवेश करना चाहिए, क्योंकि यह लंबी अवधि में बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी आप निवेश की शुरुआत करेंगे, उतना अधिक लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के बाद, सभी छात्रों और शाखा पदाधिकारियों ने वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पद यात्रा भी निकाली। अंत में, कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन शाखा कोषाध्यक्ष सीए रंजीत पांडे ने किया। इस अवसर पर पूर्व शाखा अध्यक्ष, सीए सोम दत्त रघु भी उपस्थित रहे। वित्तीय साक्षरता का महत्व बढ़ाने और निवेश के सही दिशा में मार्गदर्शन देने के लिए आईसीएआई वाराणसी शाखा की इस पहल को सराहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *