वाराणसी। कृषकों को निर्धारित दर पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु गुरुवार को संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मंडल शैलेंद्र कुमार, उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल एवं जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह के द्वारा संयुक्त रूप विभिन्न समितियों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर सघन छापेमारी की गई। मौके पर उपस्थित किसानों से वार्ता भी की गई। किसानों द्वारा बताया गया कि उनको निर्धारित दर उर्वरक प्राप्त हो रहा है।

साधन सहकारी समिति चौबेपुर के निरीक्षण के दौरान सचिव भोला यादव, अपर जिला सहकारी अधिकारी संगीता वर्मा एवं क्षेत्रीय सहकारी बैंक चौबेपुर की प्रबंध लालसा मौके पर उपस्थित रहे।

निरीक्षण में पाया गया कि सचिव भोला यादव के द्वारा वितरण रजिस्टर में कृषकों का मोबाइल नंबर नहीं अंकित किया जा रहा है इसके साथ ही जिन किसानों को उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है उनसे खतौनी भी नहीं ली जा रही है तथा उर्वरकों का रख रखाव एवं स्टॉक बोर्ड, रेट बोर्ड भी अद्यतन नहीं पाया गया, अभिषेक खाद भंडार अजगरा के निरीक्षण के दौरान प्रोपराइटर शैलेश सिंह उपस्थित मिले, निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त फर्म के द्वारा भी वितरण रजिस्टर में कृषकों का मोबाइल नंबर अंकित नहीं किया जा रहा है तथा जिन कृषको को उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है उनकी खतौनी भी नहीं लिया जा रहा है जिसके क्रम में दोनों फ़र्मों को कारण बताओं नोटिस निर्गत किया गया है। इस अवसर पर संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा जनपद के सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि किसानों को उनकी जोत वही के अनुसार पास मशीन से उर्वरकों का वितरण करें, साथ ही साथ वितरण रजिस्टर में किसानों का मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से अंकित करें भविष्य में निरीक्षण के दौरान जिस भी विक्रेता के वितरण रजिस्टर में किसान का मोबाइल नंबर नहीं पाया जाएगा उसके विरुद्ध उर्वरक गुण नियंत्रण के अधीन दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *