
वाराणसी। कैंट स्थित पी एन यू क्लब में सामाजिक संस्था इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में संयुक्त रूप से तीजोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया।
जिसमें तीज ब्यूटी कॉन्टेस्ट में इनरव्हील क्लब ऑफ वाराणसी शिवाय, साउथ, उदिता तथा जागृति मंच की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में प्रतियोगिता के दौरान फैशन वॉक, टैलेंट राउंड, त्वरित प्रश्नोत्तरी तथा मजेदार इंटरैक्टिव गेम्स जैसे कई रोचक सेगमेंट सहित राधा-कृष्ण नृत्य एवं शिवानी श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत चने के खेत में’ नृत्य से सभी महिलाएं झूमने लगीं। सामजिक सरोकार – ट्राइसाइकिल दान कार्यक्रम के अर्न्तगत सभी क्लब ने संयुक्त रूप से एक दिव्यांग बिटिया को ट्राइ साइकिल दिया गया। आयोजकों की ओर से इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी शिवाय की अध्यक्ष रागिनी सिंह,किरन पाण्डेय ने कार्यक्रम का संयोजन किया।
समारोह में पी डी सी राधा बिजावत, कुसुम मित्तल, ममता द्विवेदी, अर्चना बाजपेयी की विशेष उपस्थिति रही उपस्थित रहीं ।
उक्त अवसर पर उपाध्यक्ष संध्या सिंह,ट्रेजरार पुष्पा सिंह, एडिटर सरिता सिंह आई एस ओ ममता कपूर, सावित्री मौर्या, कंचन खन्ना, नन्दिता, संध्या सिंह, वर्षा सिंह, बृजबाला सिहं , ममता, निधि, निशा, विनिता सहित सत्रह महिलाओं ने हिस्सा लिया। तीज क्वीन की विनर प्रत्येक क्लब की अलग-अलग महिलाएं रहीं इनरव्हील शिवाय का तीज क्वीन का खिताब शिवानी श्रीवास्तव को दिया गया। जिन्होंने अपने नृत्य एवम् टैलेंट से सभी का मन मोह लिया ।
