वाराणसी। नागरिक सुरक्षा प्रखंड भेलूपुर की मासिक बैठक एवं नए चीफ वार्डन विनोद गुप्ता के सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को पांडेय हवेली, मानसरोवर स्थित श्रीराम तारक आंध्र आश्रम में किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे। बैठक में नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक जितेंद्र देव सिंह, सहायक उप नियंत्रक विवेक राय और इरफानुल होदा, कोतवाली प्रखंड के डिविजनल वार्डेन कन्हैयालाल यादव भी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता एवं नेतृत्व भेलूपुर प्रखंड के डिविजनल वार्डेन वीवी सुंदर शास्त्री ने किया, जबकि संचालन डिप्टी डिविजनल वार्डेन अभिषेक जायसवाल ने किया।

नए चीफ वार्डन विनोद गुप्ता का सम्मान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ब्राह्मणों एवं स्वयंसेवकों द्वारा माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम पहनाकर किया गया। इस अवसर पर संदीप कुमार, संतोष मिश्रा, रामकिशुन राम, भूपेंद्र सिंह गिल, सुरैया बानो, अरुण कुमार गुप्ता, आईसीयू दिलीप पांडेय, राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ स्वयंसेवक अनुपम भट्टाचार्य सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।

महिला स्वयंसेवकों में देवश्री दत्ता, नंदिता चटर्जी, ममता सिंह, तपाश्री मित्र, शीला घोष, रेखा बनर्जी और मंजू साहनी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। धन्यवाद ज्ञापन डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अभिषेक जायसवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *