वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने शुक्रवार को अर्दलीबाजार स्थित एलटी कॉलेज परिसर में 19.70 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक नवीन जिला पुस्तकालय का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का विधिवत् शुभारंभ किया। पुस्तकालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विगत दिनों वाराणसी दौरे के दौरान किया गया था।

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने भूमि पूजन के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पुस्तकालय के निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ तत्काल प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि इस आधुनिक जिला पुस्तकालय को बन जाने से निश्चित रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों एवं छात्र-छात्राओं को सहयोग मिलेगा और उनकी सफलता में यह मिल का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर अपर सचिव वीडीए गुडकेश मिश्रा, मुरलीधर सिंह, मणि तिवारी, सुरेन्द्र नाथ पांडेय, मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष व पार्षद सिद्धनाथ शर्मा, पार्षद विनय सडेजा, राजू सिंधु तरंग, मनोज दुबे, विपुल पाठक, नीरज सिंह, शरद सिंह, शिवम सिंह कटान, मोहन गुप्ता तथा मंडल पदाधिकारी व क्षेत्रीय लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *