वाराणसी। इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) राष्ट्रीय महामंत्री एवं वरिष्ठ पत्रकार अरविंद विश्वकर्मा के पिताश्री छट्ठू लाल विश्वकर्मा (80) का शनिवार की सुबह अर्दली बाजार स्थित आवास पर हो गया। उनकी शवयात्रा सांयकाल मणिकर्णिका घाट के लिए प्रस्थान किया।शव यात्रा में पत्रकार, साहित्यकार, समाजसेवी शामिल रहे।

मणिकर्णिका घाट पर उनके ज्येष्ठ पुत्र अरविंद विश्वकर्मा ने मुखाग्नि दी।

इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा कैलाश सिंह विकास, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आशीर्वाद सिंह, राष्ट्रीय मंत्री आनंद कुमार सिंह शामिल रहे।

आईएजे परिवार ने छट्ठू लाल विश्वकर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया।तथा आईएजे परिवार ने मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *