
रिपोर्ट :-अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।नागरिक सुरक्षा भेलूपुर प्रखंड ने नव नियुक्त चीफ वार्डन विनोद कुमार गुप्ता का सम्मान समारोह मानसरोवर स्थित श्री राम तारक आंध्रा आश्रम के प्रांगण में भेलूपुर प्रखंड के डिविजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री जी के नेतृत्व में आयोजन किया गया। जिसका संचालन डिप्टी डिविजनल वार्डन अभिषेक जायसवाल ने किया।
कार्यक्रम के पूर्व विनोद जी चीफ वार्डन होने के खुशी का इजहार करते हुए डिविजनल वार्डन बी बी सुंदर शास्त्री ने विशेष रूप से साधु महात्माओं को महा प्रसाद (भंडारा) करवाया।
सम्मान समारोह कार्यक्रम के पूर्व नन्हे मुन्ने बटुकों द्वारा वेद मंत्र पाठ किया गया।
भेलूपुर प्रखंड के डिवीजनल वार्डन बीवी सुंदर शास्त्री जी ने उप नियंत्रक जितेंद्र देव सिंह एवं चीफ वार्डन विनोद कुमार गुप्ता को माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। डिप्टी डिवीजनल वार्डन अभिषेक जायसवाल, सहायक उप नियंत्रक विवेक राय, इंफ़रूल होंडा ने भी माला एवं अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।
भेलूपुर प्रखंड के समस्त पोस्ट वार्डन गण क्रमश संदीप कुमार, भूपेंदर सिंह गिल, सुरैया बानो, संतोष मिश्रा, राम किशुन राम, डॉक्टर संजय कुमार ने माला पहना कर स्वागत किया।
उक्त अवसर पर भेलूपुर प्रखंड के डिविजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री ने कहा कि हमारे प्रखंड के समस्त सदस्यगण ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ हर कार्यक्रम में भाग लेते रहते है। यहां तक कि आज भी इस कार्यक्रम में समस्त सदस्यों ने बरसात के पानी से भीगते हुए पहुंचे। हर कोई बधाई के पात्र हैं।
चीफ वार्डन विनोद कुमार गुप्ता ने सदस्यों को उत्साह देते हुए कहा हर समय किसी भी परिस्थिति में आपके साथ बराबर मैं उपस्थित रहूंगा। उन्होंने संगठन के प्रति सक्रियता के साथ कार्य करने का आवाहन दिया। उन्होंने घोषणा किया कि जल्द ही हर सदस्यों को जैकेट व टोपी अपनी ओर से देगे।
उन्होंने कहा कि हमें संगठन से सम्मान के अलावा कुछ भी नहीं मिलता न ही हम सभी आशा करते हैं। यदि किसी के मन में आशा हो वह इस संगठन से जा सकते हैं। कोई भी आपत्ति नहीं है।
उन्होंने घोषणा किए कि बाढ़ का पानी कम हो चुका है। चारों तरफ गंदगी अंबार लग चुका है। इसी क्रम में आगामी 24 अगस्त ( रविवार ) को वैसासुर घाट पर प्रातः 6.30 बजे से सफाई किया जाएगा। जिसमें सभी सदस्यों को उपस्थित रहना अनिवार्य है
भेलूपुर प्रखंड के अंतर्गत महिला टीम में ममता सिंह, सुनीता मजूमदार, रेखा बनर्जी, तपश्री मित्रा, देवश्री दत्ता,शिला घोष, श्वेता सिंह, बविता चौरसिया, मंजू देवी , नंदिता चटर्जी, शरवानी धारा, सहित अनेकों महिलाएं शामिल थीं।
