वाराणसी। दैनिक हिन्दुस्तान के पत्रकार और आईएजे के राष्ट्रीय महामंत्री अरविन्द कुमार विश्वकर्मा के पिता छट्ठू लाल विश्वकर्मा (80 वर्ष) का 23 अगस्त की सुबह उनके पैतृक निवास अर्दली बाजार पर निधन हो गया। इनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर हुआ। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र अरविंद कुमार विश्वकर्मा ने दिया। अर्दली बाजार निवासी छट्ठू लाल विश्वकर्मा अपने पीछे दो पुत्रों व दो पुत्रियों का भरा- पूरा परिवार छोड़ गए। उनके दाहसंस्कार में नगर के गणमान्य नागरिक व पत्रकार, समाजसेवी , सिविल डिफेंस के उप नियंत्रक जितेन्द्र देव सिंह, सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा, चीफ वार्डेन विनोद गुप्ता, कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, अमूल्य श्रीवास्तव,बिक्रम कुमार, रमेश कुमार, अजय श्रीवास्तव, अंजनी कुमार सिंह,अयन बोस, पूर्णेन्दु हलधर, अनुपम भट्टाचार्य समेत अन्य वार्डेन और स्वयंसेवकों ने शोक संवेदना व्यक्त की।









Leave a Reply