(फाइल फोटो) 

पूर्व कुलपति प्रो हरेराम त्रिपाठी जी सपत्नीक सड़क दुर्घटना में निधन से विश्वविद्यालय में शोक की लहर! 

 

 कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा जी ने पूर्व कुलपति के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया! 

 

वाराणसी।सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने आज इस संस्था के पूर्व कुलपति और कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय, रामटेक के वर्तमान कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी जी एवं उनकी पत्नी श्रीमती बदामी देवी की नागपुर से अपने गांव कुशीनगर जाते समय आज सुबह लगभग 6:00 बजे दोहरीघाट के पास एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी आत्मा की शांति के लिए मैं बाबा विश्वनाथ जी से प्रार्थना करता हूं। ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः।

 

प्रो. हरेराम त्रिपाठी जी की स्मृति में

 

प्रो. त्रिपाठी जी एक महान विद्वान और संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा नाम थे। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के चकिया ग्राम में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रामीण विद्यालय में प्राप्त की और बाद में सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय से शास्त्री, आचार्य और पीएचडी की उपाधियाँ प्राप्त कीं। उन्होंने 12 जून, 2021 को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था और उनका कार्यकाल 04 जून, 2023 को समाप्त हुआ।

 

उनकी उपलब्धियाँ

 

प्रो. त्रिपाठी जी ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल कीं। वे श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में सर्व दर्शन विभाग में वरिष्ठ आचार्य की हैसियत से छात्रों को पढ़ाया करते थे। उन्होंने 30 से अधिक ग्रंथों का संपादन और लेखन किया था। वे भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद (ICPR) के मानित सदस्य और राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य भी रहे थे।

 

उनकी विरासत

 

प्रो. त्रिपाठी जी की विरासत हमें संस्कृत शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और इसके प्रचारों के लिए काम करने के लिए प्रेरित करती है। निकट भविष्य में उनके रिक्तता की भरपाई नहीं हो सकती। उनके निधन की सूचना पर विश्वविद्यालय परिवार के कुलसचिव राकेश कुमार, वित्त अधिकारी हरिशंकर मिश्र,प्रो रामपूजन पांडेय, प्रो जितेन्द्र कुमार, प्रो रजनीश कुमार शुक्ल,प्रो सुधाकर मिश्र, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो शैलेश कुमार मिश्र, प्रो अमित कुमार शुक्ल, प्रो विजय कुमार पाण्डेय, प्रो दिनेश कुमार गर्ग, प्रो महेन्द्र पांडेय, डॉ रविशंकर पांडेय डॉ पद्माकर मिश्र, जनसंपर्क अधिकारी शशीन्द्र मिश्र सहित विश्वविद्यालय के अध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने

उनकी आत्मा की शांति के लिए हम ईश्वर से प्रार्थना करते हुऐ । दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः। उनके परिवार और अनुयायियों के प्रति हम अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते है।

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी जी व उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार 24 अगस्त को हरिश्चन्द्र घाट पर होगा ।

शवयात्रा पद्मभूषण प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी के अस्सी स्थित आवास से सुबह 7.30 बजे हरिश्चंद्र घाट के लिए निकलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *