रिपोर्ट:- उपेन्द्र कुमार पांडेय 

 

आजमगढ़। शहर के मातबरगंज स्थित अग्रवाल स्टेशनर्स ने प्रतिष्ठान के पचासवें वर्ष में प्रवेश करने पर व्यापारी मिलन समारोह एवं प्रीतिभोज का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रोपराइटर मनीष रत्न अग्रवाल ने सर्वप्रथम हवन पूजन कर व्यापारी बंधुओं का स्वागत किया।

व्यापारी सम्मेलन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आएं सैकड़ों व्यापारियों का कहना था कि हम काफी लंबे समय से अग्रवाल स्टेशनर्स के विश्वास से जुड़कर अपनी प्रतिष्ठान चला रहे है। यहां एक ही छत के नीचे सभी कंपनियों की हमें स्टेशनरी के सामनों की सारी रेंज एक साथ किफायती दरों में आसानी से मिल जाती है। आज इन्हीं की देन है कि हम सभी अपनी अपनी दुकानें बेहतरी के साथ चला पा रहे है।

व्यापारी सम्मेलन में व्यापारी बंधु प्रीती भोज में शामिल हुए। इस दौरान राहुल प्रजापति, मनी रत्न अग्रवाल, प्रभास सिंघल, प्रतीक सिंघल, पवन तिवारी, अमरनाथ वर्मा, जैधर वर्मा, संजय पाठक, साहब लाल यादव, मंजीत गुप्ता, विवेक बरनवाल, हरेंद्र यादव, अनिल कुमार, गुंजन सिंह, अनुराग पाण्डेय, विजयवाड़ा श्रीवास्तव, शिव शर्मा, सुनील तिवारी, कलमेश यादव सहित सैकड़ों व्यापारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *