रिपोर्ट :-अनुपम भट्टाचार्य 

वाराणसी।लोलार्क छठ 29 अगस्त 2025 को है संतान सुख प्राप्ति हेतु लाखों की संख्या में दूर दराज से भक्तगण लोलार्क कुण्ड में स्नान करते रहते हैं। स्नान हेतु छठ के दिन से पहले ही लंबी कतार लग जाती है। ऐसी मान्यता है कि जिसको संतान प्राप्त नहीं होता यदि माता पिता एक साथ लोलार्क छठ के दिन लोलार्क कुण्ड में स्नान करते है तो निश्चित रूप से संतान प्राप्ति होती है।

इसी क्रम में रविवार को सुबह वाराणसी कैंट विधानसभा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव जी, अपर जिलाधिकारी महोदय के नेतृत्व में नगर निगम के समस्त अधिकारियों के साथ लोलार्क कुण्ड का मुआयना किया गया। सकरी गली की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, आपातकाल बाथरूम की व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिया गया। आलोक विभाग को बिजली कटौती से मुक्त रखने का आदेश दिए।

जनता ने अगल बगल के स्कूल कॉलेज को बंद रखने के लिए आवेदन किए।जिससे बच्चों को कोई असुविधा उत्पन्न न हो

भेलूपुर थाने के सी ओ के साथ प्रभारी निरीक्षक अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे ।

हर साल की तरह अपर जिलाधिकारी महोदय ने नागरिक सुरक्षा भेलूपुर प्रखंड को सुचारु रूप से समस्त स्नानार्थी को स्नान कराने के लिए दायित्व सौंपा। इसी क्रम में भेलूपुर प्रखंड के डिविजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री ने भेलूपुर प्रखंड के समस्त सदस्यों को लेकर उपस्थित रहे।

भेलूपुर प्रखंड के अंतर्गत पोस्ट 04 एवं पोस्ट 05 के पोस्ट वार्डनगण अपने पोस्ट के सदस्यों को साथ लेकर पहुंचे थे।

भेलूपुर प्रखंड के डिप्टी डिवीजनल वार्डन अभिषेक जायसवाल समस्त सदस्यों को जैकेट पहनकर ड्यूटी करने के लिए अपील किए।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से घटना नियंत्रक अधिकारी दिलीप कुमार पाण्डेय, संदीप कुमार, भूपेंदर सिंह गिल, सुरैया बानो, श्रीमती बोनाश्री चक्रवर्ती, शुशील जयसवाल, मनोज कुमार राय, सौरभ श्रीवास्तव, निशित चक्रवर्ती, राजेश कुमार, आसिफ अहमद, सहित अनेकों सदस्यगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *