वाराणसी।रविवार को सुड़िया स्थित प्राचीन श्रीनाथ जी मंदिर परिसर में काशी के समाजसेवी सर्राफा व्यवसाईयो ने सर्व समाज की महिलाओं में हरतालिका तीज के पावन पर्व के अवसर पर साड़ी वितरण किया।

इस अवसर पर सर्राफा व्यवसाई प्रभु शंकर सेठ ने बताया कि विगत वर्षों की की भांति इस वर्ष भी तीज पर्व पर महिलाओं को साड़ी, पूजन हेतु नगद धनराशि देकर विदा किया ।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए कमल कुमार सिंह ने कहा की पति के दीर्घायु की कामना कर सैकड़ो महिलाओं में साड़ी वितरण कर सेवा की गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से दयाशंकर सेठ, पवन मिश्रा, विष्णु दयाल सेठ, अमित सोनी मंटू, राजू वर्मा बिछिया वाले, छोटेलाल सेठ, मन्नू सोनी, कृष्णा सेठ, संतोष सेठ, राजेश सेठ, अजीत सेठ, मोहित सेठ, पंकज अवस्थी, मोहित पांडे, यश पांडे सहित अन्य व्यावसाई गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *