स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान (महिला शाखा) की तीजोत्सव का आयोजन

 

वाराणसी। स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान की महिला शाखा ने रविवार को तीज महोत्सव व महिला सम्मान समारोह का आयोजन मैदागिन स्थित एक गेस्ट हाउस में किया गया। समारोह में समाज की 158 महिलाओं को साड़ी व श्रृंगार सामग्री बांटी गई।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय चेयरमैन रवि सर्राफ ने कहा कि तीज का यह त्यौहार न केवल प्रकृति के साथ हमारे गहरे जुड़ाव को दर्शाता है, बल्कि नारी शक्ति, प्रेम और समर्पण का भी प्रतीक है। यह पर्व हर्षोल्लास भक्ति और एकता का संदेश लेकर आता है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा आगामी नवंबर से फरवरी के बीच सामूहिक विवाह का भी आयोजन संपन्न कराया जाएगा।

विशिष्ट अतिथि दशरथ सोनी ने कहा कि यह पर्व माता पार्वती और भगवान शिव के पवित्र मिलन की याद दिलाता है, जो प्रेम त्याग और भक्ति का अनुपम उदाहरण है।

महिला शाखा की प्रदेश प्रमुख महासचिव सरिता सर्राफ ने आगंतुकों का स्वागत किया।

प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर भगवान गणेश को पुष्प अर्पित किया।

समारोह का संचालन श्रवण सेठ व सुनंदा सेठ तथा धन्यवाद ज्ञापन महिला शाखा की नगर अध्यक्ष सुनीति सिंह ने दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रभु शंकर सेठ, अनिल चंचल, किरन सर्राफ, रौनी वर्मा, सोनार धर्मचंद वर्मा, विनोद सेठ, पंकज सर्राफ, श्याम सुंदर सिंह, कृष्ण कुमार सेठ, विष्णु दयाल, किशोर सेठ, संजय सर्राफ, संजय सिंह, अभिषेक सेठ, दिलीप सोनी, सुनीता सोनी, आरती सेठ, आयुषी सिंह, क्षमा सिंह, मीनू वर्मा, लक्ष्मी सेठ, रेनू सेठ आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *