
वाराणसी।सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को पाणिनि भवन सभागार में विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय, रामटेक के वर्तमान कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी एवं उनकी पत्नी श्रीमती बदामी देवी की नागपुर से अपने गांव कुशीनगर जाते समय दोहरीघाट के पास एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में उनके जीवन दर्शन पर शोक प्रस्ताव का वाचन जनसंपर्क अधिकारी शशीन्द्र मिश्र ने किया। उनकी आत्मा की शांति के लिए बाबा विश्वनाथ जी से प्रार्थना कर दो मिनट का मौन रखा गया।
शोक सभा के बाद विश्वविद्यालय बन्द कर दिया गया।
उस दौरान प्रो रामपुजन पांडेय, प्रो रजनीश कुमार शुक्ल, प्रो जितेन्द्र कुमार, प्रो सुधाकर मिश्र, रमेश प्रसाद, प्रो हीरक कांत चक्रवर्ती, प्रो विधु द्विवेदी, प्रो शैलेश कुमार मिश्र, प्रो महेन्द्र पांडेय, प्रो राजनाथ, प्रो विजय पांडेय, प्रो दिनेश कुमार गर्ग, प्रो अमित कुमार शुक्ल, डॉ पद्माकर मिश्र, इंजीनियर रामविजय सिंह,डॉ रविशंकर पांडेय, शिरीष सिंह, सुशील तिवारी, यदुनाथ त्रिपाठी, अजय कुमार पाण्डेय सहित विश्वविद्यालय परिवार उपस्थित रहे।
