वाराणसी। नरहरपुरा, औसानगंज स्थित डीएवी इण्टर कॉलेज में सोमवार को कॉलेज के पूर्व प्रबन्धक रहे सामाजिक न्याय के महान योद्धा स्व. पी.एन. सिंह यादव की 21 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ख्यात चिकित्सक डॉ. प्रदीप चौरसिया, प्रबन्धक अजीत कुमार सिंह यादव, कोषाध्यक्ष हरिबंश सिंह, पाणिनी कन्या महाविद्यालय की उपाचार्य डॉ. प्रीति विमर्शिनी, नित्यानन्द वेद महाविद्यालय के प्राचार्य रामानन्द तिवारी ने कॉलेज के एक दर्जन प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत किया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र, पुस्तक एवं नकद पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप चौरसिया ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझाया और कहा कि यदि किसी के अन्दर योग्यता है तो अभाव में भी वह निखर आयेगा। उन्होंने शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देने का सुझाव दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से नरेन्द्र कुमार सिंह, कार्यवाहक प्रधानाचार्य अरूण कुमार सहित समस्त अध्यापक, कर्मचारीगण एवं छात्र छात्राएॅ उपस्थित रहे। संचालन पंच बहादुर सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *